
Neighbourhood Uttrakhand News Desk: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में भारतीय समुदाय की विश्व स्तरीय वित्त कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। स्पर्श गंगा के संयोजक शिखर पालीवाल ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा हरिद्वार सांसद डाॅ.रमेश पोखरियाल द्वारा रचित पुस्तक विश्व धरोहर गंगा श्रीलंका निवासियों को भेंट की।
शिखर पालीवाल ने बताया कि श्रीलंका में रह रहे भारतीय लोगों की गंगा के प्रति बेहद आस्था है। पुस्तक के साथ उन्हें गंगा जल भी भेंट किया गया। गंगा पर लिखी गयी पुस्तक को वहां के लोगों ने एक धार्मिक ग्रंंथ की तरह सम्मान से स्वीकार किया और गंगा जल पाकर बेहद प्रसन्न हुए। ऐसे विश्व स्तरीय मंचों से गंगा की स्वच्छता का आह्वान पूरी दुनिया को जाता है। जिससे विश्व के कोने-कोने में बसे भारतीय में गंगा की स्थिति के बारे में जागरूकता पैदा होगी तथा गंगा को बचाने में मदद मिलेगी। कांफ्रेंस की मेजबानी कर रहे शिव महेश्वरी व आलोक भान ने बताया कि हम सोशल मीडिया के माध्यम से शिखर पालीवाल के नेतृत्व में स्पर्श गंगा अभियान द्वारा गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए चलायी जा रही गतिविधियों से लगातार अवगत रहते हैं। अभियान से जुड़े युवाओं का जुनून देखकर लगता है कि गंगा जल्द ही पूरी तरह स्वच्छ व निर्मल बहेंगी। गंगा सिर्फ एक नदी ही नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था की पहचान है। भारत की दो तिहाई आबादी का भरण पोषण करने वाली मां गंगा के प्रति सबका कर्तव्य है कि इसे प्रदूषण से बचाया जाए। इस कार्य में स्वयं की भागीदारी के साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया जाए।
Advertisements
Categories: News